खेल – Ameer Bharat | अमीर भारत

हार्दिक पांड्या एमआई टीम के साथ नहीं पहुंचे धर्मशाला? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन 14 मई को टीम अपना सम्मान बचाने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये मैच धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसके लिए टीम धर्मशाला पहुंच गई है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं पहुंचे है।

ऐसा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दो मैच पीठ की ऐंठन के कारण हार्दिक ने मिस किए थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक पीबीकेएस के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं दिया।

Hardik Pandya क्या MI के लिए खेलेंगे अगला मैच?

दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya MI vs PBKS) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी रिकवरी के साफ संकेत दिए, और उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

मुंबई इंडियंस के बचे हुए अभियान को लेकर दिग्गज सुनील गावस्कर ने फ्रेंचाइजी से अपने आखिरी तीन मैचों में युवाओं को मौका देने की अपील की है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बातचीत करते हुए कहा,

“टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होना तय है। सीजन खत्म होने के बाद ही सही तरीके से आंकलन करने का समय होता है कि क्या गलत हुआ। लेकिन इस स्टेज पर, मेरा मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ दे दिया है। अब सही मौका है कि बचे हुए मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। इससे फ्रेंचाइजी को समझ आएगा कि ये युवा दबाव कैसे झेलते हैं और क्या वे उन पर दिखाए गए भरोसे को सही ठहरा सकते हैं”

हालांकि, MI की टीम के लिए PBKS के खिलाफ मैच जीतकर अपनी लाज बचाने पर नजरें होगी, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को जीत की सख्त जरूरत है। पंजाब इस सीजन लगातार चार मैच हार चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 पर जगह पक्की करने के लिए पंजाब के लिए मुंबई के खिलाफ जीत बेहद जरूरी है।

MI पर रोमांचक जीत के बाद RCB को लगा जोरदार झटका
आरसीबी ने एमआई के खिलाफ खेले गए मैच को आखिरी गेंद पर जीत लिया। रसिख सलाम के बल्ले से विनिंग रन निकला। भुवनेश्वर कुमार ने पहले गेंदबाजी और बाद में अंत के समय बैटिंग से शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई।

इस मैच में ड्रामा केवल मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि डगआउट में भी देखने को मिला। जब एमआई पर आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच जीता तो विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन देखने को मिला था, लेकिन ये खुशी उस वक्त फीकी पड़ी, जब आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर की बीसीसीआई ने 15 प्रतिशत उनकी मैच फीस काटी।

RCB के कोच Andy Flower को मिली सजा

दरअसल, एंडी फ्लावर (RCB Head Coach Andy Flower Fined by BCCI) को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2वें ओवर की रही, जब फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते दिखे और अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते पाए गए।

हुआ ये था कि इस ओवर को डालने अल्लाह गजनफर आए थे और ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने लेग साइड में शॉट लगाया था। नमन धीर ने गेंद को लपका और उसे वापस मैदान में फेंक दिया। इस दौरान पास में खड़े तिलक वर्मा कैच नहीं लपक पाए तो क्रुणाल आउट होने से बच गए। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद माना कि नमन ने सही तरीके से गेंद को अंदर फेंका था और गेंद हाथ में रहते हुए वे न तो बाउंड्री रॉप्स के संपर्क में आए और न ही इसके आगे गए। ऐसे में आरसीबी को कोई रन नहीं मिला।

थर्ड अंपायर के कोई रन नहीं देने के फैसले से हेड कोच एंडी गुस्सा हो गए। वो विराट कोहली के साथ चौथे अंपायर के पास गए और उनसे बहस करते दिखे। इसी दौरान वो अपशब्द भी दे बैठे।

आईपीएल द्वारा जारी आधिकारि बयान के अनुसार, एंडी फ्लावर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाले अपशब्द के इस्तेमाल से जुड़ा है। ये लेवल-1 का अपराध है। एंडी ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया है।

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस हुई बाहर

अगर बात करें मैच की तो आरसीबी को जीत के लिए 167 रन का टारगेट मिला था। क्रुणाल पांड्या के 73 रन के साथ आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के और रसिख सलाम के अहम रनों से आरसीबी ने एमआई को 2 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई।

मुंबई-लखनऊ बाहर, RCB बनी नंबर-1; प्लेऑफ की जंग में आया बड़ा ट्विस्ट
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने पहले अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर एमआई की बैटिंग यूनिट को तहस-नहस किया। जहां उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 23 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए और फिर जब मैच लगभग आरसीबी की पकड़ से निकल चुका था, तब उनके बैट से निकले छक्के ने टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी (RCB vs MI) ने रविवार को खेले गए मैच में एमआई को 2 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की स्थिति को मजबूत कर लिया,  जबकि मुंबई की टीम और लखनऊ की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। एमआई और एलएसजी के बाहर होते ही आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

IPL 2026 Points Table: टॉप पर पहुंची आरसीबी की टीम

दरअसल, मुंबई पर मिली जीत के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। टीम के पास 14 अंक है और उनके पास भी सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जितने 14 प्वाइंट्स हो गए हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से आरसीबी की टीम टॉप पर है।

अब आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम एक मैच जीतना होगा। आरसीबी की टीम सिर्फ क्वालिफिकेशन पर नजर नहीं रख रही है, बल्कि उनकी नजरें हैं कि वो टॉप-2 की टिकट कटाए।

अंक तालिका में टॉप-4 टीमें

मौजूदा समय में आरसीबी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम टॉप-4 में है। आरसीबी, एसआरएच और जीटीके पास 14 अंक है, जबकि पंजाब के पास 13 अंक है और वो चौथे स्थान पर खिसक गई है, जबकि चेन्नई और राजस्थान की टीम को भी प्लेऑफ के लिए दावेदार माना जा रहा है। दोनों के पास 12 प्वाइंट्स है। केकेआर और डीसी की टीम भी अभी प्लेऑफ की रेस में है।

RCB Vs MI: आखिरी ओवर का रोमांच

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। मुंबई के राज बावा ने पहली गेंद वाइड फेंकी, फिर नो बाल फेंकी। फ्री हिट पर रोमारियो शेफर्ड ने एक रन लिया। फिर रसिख डार ने वाइड गेंद पर एक रन लिया और अगली गेंद पर शेफर्ड ने कोई रन नहीं लिया।

यानी दो लीगल गेंद पर आरसीबी ने पांच रन बना लिए थे और चार गेंद में 10 रन की जरूरत थी। अगली गेंद पर तिलक ने शेफर्ड को बैकवर्ड प्वांइट पर लपक कर मुंबई को वापस मैच में ला दिया।

आरसीबी को तीन गेंद में 10 रन की जरूरत थी और क्रीज पर थे भुवनेश्वर कुमार। राज बावा ने शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। अब तीन गेंद पर नौ रन चाहिए थे और भुवी ने शानदार लाफ्टेड शाट लगाकर डीप कवर के ऊपर से छक्का लगाकर मैच आरसीबी की पकड़ में ला दिया।

पांचवीं गेंद पर भुवी ने एक रन लिया और अंतिम गेंद पर आरसीबी को दो रन की जरूरत थी। रसिख डार ने सीधा शाट लगाया और गेंद बावा के हाथ से लगकर लांग आन की तरफ गई। रसिख ने पहला रन तेजी से पूरा किया और दूसरे रन के लिए दौड़े, फील्डर ने गेंद विकेटकीपर रिकल्टन की ओर फेंकी। रसिख ने डाइव लगाकर दूसरा रन पूरा किया और आरसीबी को सांसें रोक देने वाले मुकाबले में जीत दिलाई।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को लेकर संजू सैमसन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भी दमदार बल्लेबाजी की थी और भारत को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था। आईपीएल-2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं और उनका बल्ला यहां भी चल रहा है। इसी को देखते हुए संजू के चेन्नई के कप्तान बनाए जाने की बातें भी रही हैं। संजू ने अब इस मामले पर अपने दिल की बात सामने रखी है।

संजू को चेन्नई ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है। उनके बदले टीम ने अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दिया था। करन चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन में नहीं खेल रहे हैं।

चेन्नई की कप्तानी को लेकर बोले संजू

सीएसके के पॉडकास्ट पर संजू से तब टीम की कप्तानी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बात उनके दिमाग में नहीं आई है। दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने कहा, “नहीं। मेरे पास पहले ही एक टीम थी। मेरे पास पहले ही पद था। मैं बस यहां आना चाहता था और टीम के साथ जुड़ना चाहता था। इस बदलाव में आपकी मांगें नहीं हो सकती हैं। ईमानदारी से कहूं तो आप एक नए घर में जा रहे हैं और जब आप एक नए घर में जाते हैं तो मांगों के साथ नहीं जा सकते। मैंने यही सीखा है।”

अपना बेस्ट देने की कोशिश

संजू ने चेन्नई के साथ शुरुआत तो अच्छी नहीं की थी, लेकिन बाद में लय हासिल की। उन्होंने दो शानदार शतकीय पारियां खेलीं और उनकी फॉर्म ने चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। संजू ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वह कहीं भी खेलें अपना बेस्ट दें।

संजू ने कहा, “आप जाते हैं और अपनी अहमियत साबित करने की कोशिश करते हैं। आप उस तरह से व्यवहार करने की कोशिश करते हैं जैसे आप हैं। आप अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। कई सारे मलयाली चेन्नई में काम करते हैं, दुबई में काम करते हैं। आप एक मलयाली को चुनते हैं तो इसके पीछे वजह होती है कि वह आपके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हैं। चेन्नई ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे बुलाया। मैं यहां अपना सब कुछ देने को तैयार हूं।”

Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का एलान, निगार सुल्ताना बनीं कप्तान
बांग्लादेश ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान किया है। बांग्लादेश की टीम सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने उतरेगी, जहां टीम ने सबसे पहली बार टूर्नामेंट 2014 में खेला था।

पिछली बार यानी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम ने अपना पहला ही मैच जीता था, जिसमें उन्होंने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया था। वहीं, बांग्लादेश ने इसी साल की शुरुआत में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लेकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की थी। ग्रुप और सुपर सिक्स स्टेज में अजेय रहते हुए टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए क्वालिफायर जीता था।

Women’s T20 WC 2026: बांग्लादेश की महिला टीम

निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभाना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर मागला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुवैरिया फिरदौस, ताजनेहर।

Women’s T20 WC 2026 के लिए बांग्लादेश के मैचों का शेड्यूल

14 जून – बांग्लादेश vs नीदरलैंड, एजबेस्टन, बर्मिंघम

17 जून – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, हेडिंग्ले, लीड्स

20 जून – पाकिस्तान vs बांग्लादेश, हैंपशायर बाउल, साउथेम्प्टन

25 जून – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

28 जून – साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, लॉर्ड्स, लंदन

ताज नेहर की वापसी

बांग्लादेश की महिला टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है, लेकिन इस महीने की शुरुआत में घर पर श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने वाली टीम का हिस्सा रहीं सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप किया गया है।

28 साल की नेहर ने अब तक सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही बांग्लादेश के लिए खेला है। 8 टी20 मैचों में उन्होंने सिर्फ 44 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच जनवरी 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

वहीं, बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि सरमिन की जगह नेहर को उनकी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से चुना गया। हम सरमिन सुल्ताना को वनडे फॉर्मेट के लिए सोच रहे थे। ताज नेहर एक बहुमुखी क्रिकेटर हैं जो बैटिंग लाइन-अप में नंबर 1 से नंबर 6 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकती हैं।

वहीं, बांग्लादेश की कप्तानी लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप में निगार सुल्ताना करेंगी। इससे पहले वो 2023 और 2024 में भी टीम की कप्तान थीं। इस बार टीम में निगार के पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनमें फाहिमा खातून भी शामिल हैं। फाहिमा अपना सातवां टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी, जहां वह स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ट्राईृ-सीरीज खेलेगी। इसके बाद टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैचों के लिए टीम लॉफबोरो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

श्रेयस नहीं बल्कि संजू सैमसन बन सकते हैं टी20 टीम के कप्तान
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस साल फरवरी में टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बनाने की सबसे ज्यादा चर्चा है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को सूर्य की जगह टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम को जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा करना है। इन दौरों के लिए चुनी वाली टीम में निश्चित रूप से आईपीएल के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा और इस लिहाज से सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। वहीं संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, संजू के पक्ष में जो सबसे बड़ी बात है वो है कि वह लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

संजू सैमसन को कप्तानी का अनुभव

संजू 2024 टी-20 विश्व कप से लगातार टीम के साथ हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित भी किया है। उनके नाम 62 मैचों में 1399 रन हैं, जिनमें वह तीन शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं। इस साल टी-20 विश्व कप में भी संजू ने अपनी बल्लेबाजी से भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और जहां तक कप्तानी का सवाल है तो वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के भी कप्तान बन सकते हैं संजू

शांत स्वभाव के साथ परिस्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। ऐसी चर्चा भी है कि अगले सत्र में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी करते हुए दिख सकते हैं। श्रेयस की फॉर्म अच्छी है। वह पंजाब किंग्स के लिए रन भी बना रहे हैं और उनकी कप्तानी पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है, लेकिन जो बात उनके खिलाफ जा सकती है, वो है कि वह लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने भारत के लिए अंतिम टी-20 मुकाबला तीन दिसंबर 2203 को खेला था।

श्रेयस को टी20 टीम में बनानी होगी जगह

सूत्रों का कहना है कि श्रेयस के लिए सबसे पहले टी-20 टीम में जगह बनानी होगी, उसके बाद ही उन्हें कप्तान बनाने पर विचार किया जाएगा। वहीं संजू लंबे समय से टीम के साथ हैं, ऐसे में चयनकर्ता उन्हें कप्तान बना सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, चूंकि सूर्य ने भारत को टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाया है और अगर चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका देना चाहते हैं तो फिर संजू सैमसन को उपकप्तान बनाया जा सकता है लेकिन अगर सूर्य की फॉर्म को देखते हुए बदलाव होता है, तो संजू इस समय टी-20 कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ का इंतजार होगा खत्म, कोलकाता के खिलाफ दिखाएंगे दम!
एक समय भारत का भविष्य माने जाने वाले और दिल्ली कैपिटल्स का अभिन्न अंग पृथ्वी शॉ इस समय नदारद हैं। वह आईपीएल-2026 में दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। आज दिल्ली को अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरना है और सवाल ये है कि क्या लड़खड़ाती दिल्ली इस युवा बल्लेबाज को मौका देगी?

पृथ्वी शॉ को पिछले सीजन में खरीदार नहीं मिला था। इस सीजन हुई नीलामी में पहले दौर में वह बिके नहीं थे। फिर दिल्ली ने उन्हें नीलामी के अंत में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, अभी तक शॉ बेंच पर ही हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली का हालत खराब

दिल्ली का स्थिति देखी जाए तो वह गणित के हिसाब से प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन उसका प्रदर्शन और बाकी की टीमों की स्थिति को देखते हुए दिल्ली का अंतिम-4 में जगह बनाना मुश्किल दिख रहा है। वह 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर है। ऐसे में सवाल ये है कि इस स्थिति में क्या फ्रेंचाइजी पृथ्वी को मौका देगी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली ने अभिषेक पोरेल को मौका दिया था। यहां सवाल उठे थे कि पोरेल से बेहतर विकल्प पृथ्वी शॉ हो सकते थे। शॉ की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी टीम को परेशान कर सकती हैं और वह टी20 में टीम के लिए वो टेम्पो सेट कर सकते हैं जिसकी जरूरत टीम को होती है।

निसंका और राहुल की जोड़ी असरदार

दिल्ली की ओपनिंग का जिम्मा केएल राहुल और पाथुम निसंका ने संभाला है और दोनों ने अभी तक अच्छा किया है। राहुल को बाहर करना नामुमकिन है अगर उनको चोट न लगे तो। कुछ यही बात निसंका पर भी लागू होती है। वहीं दिल्ली की स्थिति देखी जाए तो उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। इस स्थिति में टीम कोई प्रयोग नहीं करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ शानदार बल्लेबाज हैं और उनके अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन निरंतरता के मामले में पृथ्वी पीछे रहते हैं। उन पर भरोसा करना टीम के लिए मुश्किल हो सकता है और संभवतः इसी कारण वह अभी तक बेंच पर हैं। अब जब टीम के लिए हर मैच करो या मरो है तो ऐसे में पृथ्वी आज के मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा हों इसकी संभावना नहीं लग रही है। अगर दिल्ली प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो जाती है तो फिर पृथ्वी को मौका मिल सकता है।

दिग्वेश राठी या शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत ने कैसे किया आखिरी ओवर की पहेली का अंत? खुद बताई कहानी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ रनों से हरा दिया। बारिश के कारण ये मैच 19 ओवर प्रति पारी का हो गया था। आखिरी ओवर में जीतने के लिए आरसीबी को 20 रनों की जरूरत थी और उसके दो धुरंधर बल्लेबाज क्रीज पर थे। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के सामने काफी मुश्किल थी।

पंत के सामने मुश्किल थी कि वह आखिरी ओवर किसे दें। उनके पास दो विकल्प थे। पहला दिग्वेश राठी और दूसरा शाहबाज अहमद। पंत ने काफी दिमाग लगाने के बाद राठी को गेंद दी जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

पंत ने बताई अंदर की बात

आखिरी ओवर में आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर थे और दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट्स मारने का दम रखते हैं। ऐसे में पंत को ये देखते हुए फैसला करना था। आखिरी ओवर से पहले पंत ने अपने दोनों स्पिनरों से बात की और दोनों ही ये जिम्मेदारी निभाने को तैयार दिख रहे थे। इसने पंत के लिए और मुसीबत खड़ी कर दी।

इस फैसले को लेकर पंत ने कहा, “ये काफी मुश्किल फैसला था। हम दबाव में थे, लेकिन साथ ही आपको अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होता है। शेफर्ड को देखते हुए राठी सही मेचअप था। उनको भी अपने ऊपर भरोसा था और उन्होंने टीम के लिए अपना काम किया।”

गेंदबाजों को सराहा

राठी ने अपने कप्तान के भरोसे को सही ठहराया और सिर्फ 10 रन ही खर्च किए। पंत इस जीत से काफी खुश दिखे और उन्होंने अपने गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की। पंत ने कहा, “हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम काफी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन हमारी ताकत हमारी गेंदबाजी रही है। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मेहनत की है वो शानदार है, खासकर प्रिंस, शमी भाई, राठी, आवेश, मयंक सभी ने।”

पंजाब किंग्स की बादशाहत खत्म, SRH का नंबर-1 पर कब्जा
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 33 रन से मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है और अब इस हार के साथ वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गए। काफी समय तक नंबर-1 की कुर्सी पर शुमार रहने के बाद पीबीकेएस की टीम दूसरे नंबर पर आई है।

IPL 2026 Points Table Updated: पंजाब की बादशाहत खत्म

श्रेयस अय्यर ने SRH को पहले बैटिंग के लिए न्यौता दिया था और लगातार कैच ड्रॉप होने की वजह से SRH ने 235 रन बना दिए थे। पंजाब को लगा कि अपनी बैटिंग के दम पर वो इस मैच को जीत लेंगे, हालांकि पावरप्ले में उनके दोनों ओपनर्स सस्ते में पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी पावरप्ले में आउट हुए।

इसके बाद टीम कभी भी मैच में वापस नहीं आ पाई। स्टोइनिस के आउट होने के बाद जो एक उम्मीद बची हुई थी वो भी खत्म हुई। कूपर कोनोली आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। आखिर में पंजाब 33 रन पीछे रह गई। अब प्वाइंट्स टेबल में SRH पहले और PBKS दूसरे स्थान पर आ गई है।

टॉप पर हैदराबाद का राज

अगर बात करें आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की तो टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पहुंच गई है। पंजाब की हार से आरसीबी को भी एक पायदान का नुकसान हुआ। वहीं, पंजाब की टीम 13 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर खिसक गई। आरसीबी ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, 12 अंक और +1.420 की नेट रन रेट के साथ वो तीसरे नंबर पर खिसक गई।

आरआर की टीम के पास 12 अंक है और वो +0.510 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस के पास भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के आधार पर टीम पांचवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। 7वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक के साथ है। 7 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें, 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड स्क्वॉड का एलान, 10 हजारी बनने पर केन विलियमसन की निगाहें
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन की टीम में वापसी हुई है, जो अब टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों के आंकड़े को छूने के बेहद करीब हैं।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान

दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को एक टेस्ट मैच और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज इसी महीने 27 मई से होगा। आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच, जो चार दिवसीय टेस्ट है, वो 27 मई से खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में विल यंग को बाहर रखा गया है, जो काफी चौंकाने वाला फैसला है। उनकी जगह हेनरी निकोल्स को तरजीह दी गई है। 19 सदस्यीय वाली ये टीम पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगी और फिर 4 जून से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

काइल जैमीसन फरवरी 2024 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में लौटेंगे। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वे दो साल से ज्यादा समय तक इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अब रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे, जहां उनका रिकॉर्ड शानदार है।

इन दो खिलाड़ियों की वापसी

24 साल के ओराउर्के, जो जैमीसन की गैरमौजूदगी में वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे उनकी टीम में वापसी हुई है। 35 साल के दिग्गज केन विलियमसन (108 टेस्ट, 9461 रन) ने पिछले साल संन्यास लेने के हिंट दिए थे। अब अगले चार टेस्ट मैचों के लिए उन्होंने खुद को उपलब्ध बताया है। उन्होंने कहा कि वह अब “सीरीज-दर-सीरीज” के आधार पर अपने भविष्य का फैसला करेंगे।

वहीं, टीम में एकमात्र अनकैप्ड प्लेयर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट हैं, जिनके प्लंकेट शील्ड में लगातार अच्छे प्रदर्शन और बांग्लादेश में हाल के प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार टीम में मौका मिला है। फॉक्सक्रॉफ्ट ने माना कि इस सिलेक्शन ने उन्हें चौंका दिया।

हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के बिजी दौर से पहले फास्ट बॉलिंग ग्रुप का पूरी ताकत के साथ वापस आना बड़ा बूस्ट है। उन्होंने कहा, हमारे सभी पेस बॉलर्स के तैयार होने के साथ लगातार रेड-बॉल क्रिकेट का यह अगला दौर शुरू करना बहुत खुशी की बात है।काइल जेमीसैन टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी बॉडी तैयार करने के सफर पर है। वह इस समय सच में फिट और मजबूत है।

New Zealand Squad: कुछ बड़ी बातें

आयरलैंड टेस्ट के लिए टीम में क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल रे, विल यंग और बेन सियर्स शामिल हैं।

जैकब डफी इन दौरों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

माइकल ब्रेसवेल ने टेस्ट क्रिकेट से पीछे हटने का फैसला किया है, ताकि वे अपना समय अपने छोटे परिवार और लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट पर दे सकें।

कंधे की चोट से उबरने की स्थिति के आधार पर, सीरीज में बाद में मिचेल सैंटनर के नाम पर विचार किया जा सकता है।

विल यंग को बाहर रखना चौंकाने वाला फैसला

विल यंग को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रखने का फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि उन्होंने पिछली 9 पारियों में चार अर्धशतक लगाए थे। इसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी के सामने उनकी 74 रनों की पारी भी शामिल थी। दूसरी ओर, हेनरी निकोल्स ने उसी मैच में 150 रन बनाए थे, लेकिन तब तक पिच आसान हो चुकी थी और उन्होंने जिम्बाब्वे के मुख्य गेंदबाज का सामना भी नहीं किया था। हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में विल यंग खेलेंगे।

बता दें कि टॉम लैथम इन दोनों सीरीज में न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टॉपम ब्लंडेल विकेटकीपर होंगें।

New Zealand Test Cricket Team: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड के लिए), डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राय (सिर्फ आयरलैंड के लिए), रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (सिर्फ आयरलैंड के लिए)