Ameer Bharat – Ameer Bharat | अमीर भारत

लखनऊ : बिजली विभाग की मनमानी का जांच में खुलासा
राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों पर मनमानी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है। शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता ने मामले में जांच कराकर रिपोर्ट अफसर को सौंप दी है।

मामला अमेठी उपकेंद्र का है, जहां बिना विभागीय अनुमति और एस्टीमेट के गोसाईगंज क्षेत्र निवासी रियल एस्टेट कारोबारी के गंगागंज इलाके में स्थित प्लॉट से 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि अवर अभियंता (जेई) ने कारोबारी से 42 हजार रुपये लेकर बिना किसी विभागीय अनुमोदन के संविदाकर्मियों के जरिये पोल हटवा दिया।

यही नहीं, रहमत नगर क्षेत्र में नियमों को नजरअंदाज करते हुए सौ मीटर से अधिक दूरी पर दो मकानों को बिजली कनेक्शन भी दे दिए गए। बताया गया कि जेई ने विभागीय प्रक्रिया के तहत एस्टीमेट तैयार करने के बजाय उपभोक्ताओं से सीधे पैसे लेकर पोल और तार लगवाकर कनेक्शन दे दिया।

अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज श्रवण कुमार सिंह ने एसडीओ मोहनलालगंज आशुतोष कुमार व एसडीओ गोसाईंगंज चंद्रसेन पटेल की अगुवाई में दो सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। अधिशासी अभियंता के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर अमेठी उपकेंद्र के अवर अभियंता धीरज दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

बकाया बिजली बिल के बाद भी बहू के नाम पर दिया गया नया कनेक्शन
अमेठी उपकेंद्र से जुड़े संजय नगर के निवासी बृजेंद्र मैथ शुक्ला पर 97 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस पर विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद उसी मकान में उनकी बहू के नाम पर नया कनेक्शन दे दिया गया। अब इस मामले की भी जांच की जा रही है।

प्रदेश में अगले महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग के सामने दोहरी चुनौती
सरकार, प्रदेश में अगले महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है। पंचायतीराज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए कवायद में जुटे हैं, लेकिन आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में बरसात के दौरान जब पहाड़ में नदी, नाले व गदेरे उफान पर होंगे चुनाव करवाना आसान नहीं होगा। वहीं, आयोग के सामने इस मौसम में मत प्रतिशत बढ़ाना भी चुनौती होगी।

प्रदेश की त्रिस्तरीय, ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल 2024 में खत्म हो चुका है, लेकिन इस बीच चुनाव न कराने की वजह से पंचायतों में प्रशासकों की दो बार नियुक्ति हो चुकी है। पहले निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को और अब प्रशासनिक अधिकारियों को पंचायतों का प्रशासक बनाया गया है।

इसे देखते हुए सरकार अब अधिक समय तक चुनाव टालने की स्थिति में नहीं है। यही वजह है कि आरक्षण का निर्धारण किए जाने के बाद अगले महीने चुनाव कराने की तैयारी है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना में भी प्रस्तावित चुनाव अगले महीने जुलाई में करवाया जाना बताया गया है, लेकिन स्थानीयजनप्रतिनिधियों का मानना है कि यदि जुलाई में पंचायत चुनाव हुए तो राज्य गठन के बाद यह पहला मौका होगा। जब बरसात में चुनाव होंगे। बरसात में चुनाव का मतलब है कि मत प्रतिशत पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं, मतदान कर्मचारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचने में खासी मुश्किलें आएंगी।

अक्तूबर 2019 में 69.59 फीसदी हुआ था मतदान
प्रदेश में अक्तूबर 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया था। तब 69.59 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर में 84.26 फीसदी और सबसे कम अल्मोड़ा में 60.04 फीसदी मतदान हुआ था।

पर्वतीय जिलों में पहले ही कम रहा है मतदान प्रतिशत
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पहले ही मतदान प्रतिशत कम रहा है। पौड़ी में 61.79 और रुद्रप्रयाग में 62.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, टिहरी में मतदान 61.19 प्रतिशत हुआ।

बरसात में पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी आदि पर्वतीय जिलों में नदी, नाले उफान पर रहते हैं। रास्तों पर मलबा आने से कई बार आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाती है। यदि इस दौरान चुनाव हुए तो निश्चित रूप से मत प्रतिशत पर इसका असर पड़ेगा। जगत मार्तोलिया, प्रदेश संयोजक पंचायत संगठन

पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार से विचार विमर्श किया जाना है। बारिश की वजह से चुनाव को बहुत अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता। बरसात के साथ ही अन्य चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारियों के साथ कंटीजेंसी प्लान पर बात की जाएगी। -सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त

यूपी: नवचयनित 60,244 सिपाहियों को सीएम आज देंगे नियुक्ति पत्र
पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वह पूरे प्रदेश से आने वाले नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हमने एक मध्यवर्ती जिला निर्धारित किया है, जहां वे रात भर रुकेंगे।

बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए थे। वहीं अन्य राज्यों बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि से भी 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण किया। यहां पर सीएम ने अधिकारियों के साथ सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे।

बता दें कि रविवार को राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हजारों चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें वह सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

चमोली: बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल
बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ज्योतिर्मठ कोतवाली के थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अणीमठ के पास बस दुर्घटना की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस बदरीनाथ से 29 श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। बस में घायल हुए 11 श्रद्धालुओं को 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया।

जहां से गंभीर घायल बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी व मीना देवी, सभी राजस्थान निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

मसूरी आना है तो पढ़ें ये खबर, नया ट्रैफिक प्लान लागू, तीन जगह से चलेंगी शटल सेवा
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ के मद्देनजर नया यातायात प्लान लागू किया गया है। इसके लिए यहां पर तीन जगहों से शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा होटलों में चेक-इन और चेक-आउट के समय में तीन घंटे का अंतर रहेगा। ताकि, यहां आने वाले और यहां से जाने वाले लोगों को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही देहरादून शहर से लेकर मसूरी तक नौ जगहों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इसके लिए यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। मसूरी जाने वाले वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए सभी डायवर्जन बिंदुओं पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग व अन्य संकेतकों की व्यवस्था की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में दोगुने से भी अधिक वाहन आ रहे हैं।

मसूरी जाने वाले वाहनों की संख्या सामान्य दिनों में आठ हजार के आसपास रहती है। जबकि, इन दिनों 15 हजार से भी अधिक वाहन सिर्फ वीकेंड पर आ रहे हैं। इसी तरह मसूरी के 414 होटलों और होम स्टे में पार्किंग की क्षमता केवल 4590 वाहनों की है, लेकिन जो वाहन आ रहे हैं उनकी संख्या इस क्षमता से कई गुना तक अधिक है। लिहाजा, नए यातायात प्लान को लागू किया जा रहा है। इसके लिए आम नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वह पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें।

यातायात के दबाव को देखते हुए फोर्स की संख्या को दोगुना किया जा गया है।
यातायात पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है।
मार्ग के सभी सीसीटीवी कैमरों को स्थानीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। पुलिसकर्मी इनके आधार पर ही यातायात संचालन करेंगे।
जनहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए हर सप्ताह स्थानीय कारोबारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की जा रही है।
वीकेंड पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बड़े वाहनों का प्रवेश दिन व रात में आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित रहेगा।
मार्ग पर स्मार्ट सिटी की ओर से वैरियेबल मैसेज डिस्प्ले पर लगातार मैसेज प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी मार्ग धंसाव व अन्य आपदा के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं की तैनाती भी विभिन्न स्थानों पर की गई है।
पर्यटकों को मार्ग व शहर की सुविधाओं मसलन पार्किंग आदि की जानकारी के लिए क्यूआर कोड वितरित किए जा रहे हैं।

शटल सेवा की व्यवस्था
प्लान ए- देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाले यातायात को किंग्रेग से लाइब्रेरी चौक व पिक्चर पैलेस की ओर संचालित किया जाएगा।
प्लान बी- किंग्रेग पर मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को पार्किंग में पार्क किया जाएगा। यहां से पर्यटकों को शटल सेवा की सहायता से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। यहां की क्षमता 212 वाहनों के पार्क होने की है।
प्लान सी- गज्जी बैंड से आवश्यकतानुसार शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। गज्जी बैंड से बांसई एस्टेट के पास खाली भूमि पर 220 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।

डायवर्जन प्लान
यातायात का दबाव अधिक होने पर देहरादून से मसूरी जाने वाले यातायात को शिमला बाईपास से बल्लूपुर चौक, सप्लाई चौकी से किमाड़ी मार्ग की ओर भेजते हुए हाथी पांव से जीरो प्वाइंट होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
मार्ग बेहद संकरा है और सुनसान होने के कारण शाम सात बजे तक ही डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। इस मार्ग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने पर टिहरी बस अड्डे से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर से डायवर्ट करते हुए लंढौर से आने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक (घोड़ा स्टैंड) से कैमल बैक रोड की ओर डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलड़ी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने-अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग्रेग से होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बड़ा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर भेजा जाएगा।
लाइब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में देहरादून से कैंपटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाइंट से कैंपटी फॉल की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी में यातायात दबाव होने पर देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कुलड़ी बाजार में वाहनों का दबाव होने की स्थिति में ब्रैट वुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हरिद्वार-भानियावाला-डोईवाला-ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार कैलाश अस्पताल कट से जोगीवाला से रिंग रोड, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क से साईं मंदिर से मसूरी भेजा जाएगा।
आशारोड़ी और प्रेमनगर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार आईएसबीटी से शिमला बाईपास चौक से बल्लूपुर चौक से गढ़ी कैंट से अनारवाला से कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

मसूरी से वापस देहरादून जाने वाले वाहनों के लिए
बाटाघाट-अनुपम चौक-लंढौर-बड़ा मोड़-धनोल्टी रोड होते हुए जेपी बैंड-बार्लोगंज-झड़ीपानी-कुठालगेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मंदिर-आईटीपार्क-सहस्रधारा क्रॉसिंग-लाडपुर तिहारा-06 नंबर पुलिया-जोगीवाला से गंतव्य स्थल की ओर भेजा जाएगा।
वीकेंड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मसूरी में सीओ मसूरी और राजपुर रोड की ओर सीओ यातायात कैंप करेंगे और 24 घंटे यातायात की निगरानी करेंगे।
मसूरी और राजपुर रोड में अन्य दिनों के साथ-साथ विशेषकर वीकेंड पर जनपद पुलिस हुड़दंगियों-आवारागर्दी करने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा शराब पीकर वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध जनपद में चल रहे ऑपरेशन लगाम के अन्तर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी
वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्कं करें। पर्वतीय मार्गों पर अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
वाहन चलाते समय शराब व अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें।
मौसम के खराब होने पर यातायात के दौरान बारिश, भूस्खलन आदि चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें।
रात में पहाडी मार्ग पर वाहन संचालन से बचें।
खतरनाक जगहों जैसे खाई-ढलान वाले स्थानों अथवा पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें।
स्थानीय पुलिस की ओर से जारी रूट डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए ही अपने वाहन का संचालन करें। वाहन के सनरूफ से खतरनाक तरीके से न निकलें।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा गलत जानकारी फैलाने से बचें।

IMA POP 2025: 419 जांबाज बने भारतीय सेना का हिस्सा, नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट
तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।

भव्य पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शिरकत कर परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह संभाली। 6 बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।

ये कैडेट्स रहे अव्वल
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 को होगा रवाना, पर्यटन मंत्री गाजियाबाद में दिखाएंगे हरी झंडी
लखनऊ: कोरोना महामारी के कारण स्थगित यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 15 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

लगभग पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर 15 जून से शुरू हो रही है। कोरोना महामारी के कारण स्थगित यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 15 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में विभिन्न सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराया गया है। इसका संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के दौरान लिपुलेख, उत्तराखंड व नाथू ला सिक्किम के मार्ग से यात्रियों के 15 जत्थे कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। हर जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन तीर्थयात्रियों को यात्रा के पहले एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं देगा। पूरी तरह वातानुकूलित भवन में एक समय में 288 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त भूतल पर स्थित भोजनालय में यात्रियों को शुद्ध भोजन दिया जाएगा। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिदिन योग सत्र आयोजित होंगे। जिससे यात्री शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान रहेंगे। वहीं भजन संध्या कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा 15 जून से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। परिसर में स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच करेगी।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्टाफ, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पर्यटन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपलब्ध रहेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन परिसर में तीर्थयात्रियों के प्रयोग के लिए प्रदेश पर्यटन के साहित्य ब्रोशर किट उपलब्ध रहेंगे। तीर्थ यात्रियों के आगमन पर उनका भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। परिसर में स्थापित ट्रेवल डेस्क के माध्यम से टूर पैकेज, परिवहन व टिकट संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

चमोली: भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से प्राणमति नदी पर बनी अस्थायी पुलिया बही
शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने से प्राणमति नदी पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया बह गई। पुलिया बहने से 5 गांवों सूना, थराली गांव, पैनगढ़, देवलग्वाड़ और सुनाऊं गांव की पांच हजार से अधिक की आबादी का संपर्क तहसील और ब्लाक मुख्यालय से कट गया है। अब तीस से अधिक व्यापारी और सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन के लिए पहले आठ किमी कुलसारी और फिर सात किमी पैदल चलकर सूना और थराली गांव पहुंचना पड़ेगा।

ग्रामीण कुंवर सिंह, खीमानंद, राकेश देवराड़ी, नंदा बल्लभ, पार्षद दिवाकर सिंह और मोहन पंत ने इसे शासन-प्रशासन की उपेक्षा बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले दो साल से यहां बैलीब्रिज और मोटर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन न तो शासन-प्रशासन और न ही लोनिवि इसे गंभीरता से लिया।

बताया कि वर्ष 2018 में प्राणमति नदी में उफान में थराली में एक मोटर पुल और एक झूला पुल बह गया था और पांच गांव की पांच हजार से अधिक की आबादी का संपर्क टूट गया था।

उसके बाद से ग्रामीण यहां हर बरसात के बाद हर साल लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर आवाजाही करते हैं। हालांकि यहां वर्ष 2023 में विभाग ने बैली ब्रिज बनाया लेकिन इसकी ऊंचाई नदी तल से बहुत कम थी जिस कारण यह बैली ब्रिज बनते ही बह गया। वर्ष 2024 में यहां दस बार पुलिया बही। तब विभाग ने यहां ट्राॅली भी लगाई लेकिन वह भी कुछ दिन में बह गई।

उसके बाद से नदी में पानी कम होने के बाद यहां अस्थायी पुलिया के सहारे ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। वहीं एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के विरोध के कारण यहां प्रस्तावित बैली ब्रिज का निर्माण नहीं हो पा रहा है। अब आपदा एक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

गौरीकुंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश; सात की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।

मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले, सात जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित थे। पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

सात जून को दोपहर 1.02 बजे क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर हेलिपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ पाया था कि कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था।

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत
इससे पहले, उत्तरकाशी जिले में आठ मई की सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई थी। जबकि एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आठ मई की सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हो गया था। हेलिकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के थे।

शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: बस करें यह काम, योगी सरकार से पाएं 1 लाख की मदद…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवभक्तों के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन भरी घोषणा की है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस सहायता का मकसद श्रद्धालुओं के खर्च को कुछ हद तक कम करना और उन्हें यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।

कहां और कैसे करना होगा आवेदन?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु इस अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
वे यात्री जो भारत सरकार के माध्यम से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा में गए हैं। वे श्रद्धालु जो निजी स्रोतों या ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से यात्रा पूरी कर चुके हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं

आवेदन की समय सीमा
यात्रा पूरी करने के 90 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। अगर समय सीमा चूक गई, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना जरूरी है:
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट और वीजा
बैंक खाता विवरण (जिसमें पैसा भेजा जाएगा)
यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

आवेदन की जांच और पैसा कैसे मिलेगा?
धर्मार्थ कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर सभी दस्तावेज सही पाए गए, तो 1 लाख रुपए की अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आवेदन या दस्तावेजों में कोई गलती पाई गई तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, और इसकी जानकारी मोबाइल या ई-मेल के जरिए दी जाएगी।

मृतक यात्री के मामले में क्या होगा?
यदि किसी यात्री की यात्रा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसका पति/पत्नी या आश्रित व्यक्ति आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद अनुदान देने पर विचार किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने क्या कहा?
धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि यह योजना शिवभक्तों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।