देश-विदेश

कुवैत एयरपोर्ट पर लगी आग, ईरान ने ड्रोन से फ्यूल टैंक पर किया हमला

खाड़ी देश के उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया जिसके बाद आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि इस हमले से केवल “सीमित” नुकसान हुआ है। प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने कहा, संबंधित अधिकारियों ने तुरंत स्वीकृत आपातकालीन प्रक्रियाओं को लागू किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को तैनात किया गया।

कुवैत पर कई बार हो चुके हमले

28 फरवरी को क्षेत्रीय युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर कई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा और तब से कुवैत हवाई अड्डे पर कई बार हमले हो चुके हैं।

8 और 14 मार्च को भी हुआ था हमला

14 मार्च को नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया था कि कई ड्रोन से किए गए एक हमले में हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया और उसके रडार सिस्टम पर वार किया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

इससे पहले 8 मार्च को ड्रोन ने हवाई अड्डे पर मौजूद ईंधन टैंकों को निशाना बनाया था और इससे पहले यात्री टर्मिनल पर हुए एक हमले में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे और कुछ नुकसान भी हुआ था।

Related Articles

Back to top button