मनोरंजन

T20 World Cup में भारत की जीत पर शाह रुख-सनी देओल ने मनाया जश्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भारत की जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहे। लंदन में बैठीं अनुष्का शर्मा से लेकर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) तक सभी ने इस पल को एन्जॉय किया।

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंदन से टी20 वर्ल्ड में भारत की जीत पर चीयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “शानदार जीत के लिए शानदार टीम को बहुत-बहुत बधाई। बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत।”

सनी देओल
‘गबरू’ एक्टर सनी देओल ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “टीम इंडिया के गबरू। आप जीत गए। चैम्पियंस आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस कराया है। लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई, आप सच में गबरू की तरह खेले। कोई डर नहीं, पूरे दिल से। जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, इशान किशन, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को आपके शानदार प्रदर्शन के लिए खास बधाई। हिंदुस्तान जिंदाबाद।”

शाह रुख खान
‘किंग’ एक्टर शाह रुख खान ने भी एक्स हैंडल पर भारत की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार जीत है। हमारे नीली जर्सी वाले खिलाड़ियों को शाबाशी। आप लोग चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ है। सलाम। जय हिंद।”

अजय देवगन
अजय देवगन ने कहा कि चिल्लाने के चक्कर में उनका गला बैठ गया। शैतान एक्टर ने कहा, “चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही है। टीम इंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया। एक बार फिर चैंपियंस।”

इसके अलावा अनिल कपूर, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और जूनियर एनटीआर समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भारत की जीत का जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button