
काजोल इस समय बॉलीवुड की सबसे बेबाक और टेलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस को अपनी बात कहने में जरा भी हिचक नहीं होती। भले ही काजोल के लिए अब चीजें बदल गई हो लेकिन सालों पहले जब उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री ली थी उस समय वो बेहद डरपोक हुआ करती थीं।
16 साल की उम्र में किया था डेब्यू
काजोल 16 साल की थीं जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म बेखुदी शूट की थी। फिल्म में उनके अपोजिट कमल सदाना नजर आए थे। ब्रूट को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया कि शूटिंग के समय जब उन्होंने सबसे पहली बार कैमरा फेस किया तब उनका हाल कैसा था? वही उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया जब कमल को थप्पड़ मारने के बाद वो खूब जोर-जोर से रोने लगी थीं।
मैं थप्पड़ नहीं मार सकती थी – काजोल
काजोल ने बताया कि एक सीन के दौरान उन्हें कमल को थप्पड़ मारना था, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। उन्होंने कहा,”किसी बेगुनाह को अपने सामने एक सीन के लिए थप्पड़ मारना मेरी समझ से परे था। मैं इसे समझ नहीं पा रही थी। यह काम ही नहीं कर रहा था। मैं उसे थप्पड़ नहीं मार सकती थी। मैं अपना हाथ भी नहीं उठा सकती थी। यह मेरी नैतिकता, मेरे आचार-विचार, मेरे विवेक से परे था। मुझे कमल पसंद थे। वह मेरे साथ बहुत प्यारे और अच्छे थे। एक आदर्श सज्जन। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था। मैं उन्हें थप्पड़ क्यों मारूंगी? यह मेरे लिए उस समय बिल्कुल अजीब था।”