अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में अंकों का खास महत्व है, जिनकी मदद से व्यक्ति के जीवन के बड़े से छोटे हर पहलू का आकलन किया जाता है. यहां तक कि व्यक्ति की शादी कब होगी और कैसे होगी, इस बारे में भी जाना जा सकता है. आज यहां पर हम आपको उन डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों के साल 2026 में शादी के पवित्र बंधन में बंधने के योग हैं. साथ ही आप ये जान पाएंगे कि इनकी लव मैरिज होगी या घर वालों के आशीर्वाद से अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक है.
2026 में किस मूलांक वालों की शादी होगी ?
क्या आपकी भी अभी तक शादी नहीं हुई है? अगर हां, तो यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में आपको अपना जीवनसाथी मिलेगा या नहीं. यहां पर उन डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक के बारे में बताया गया है, जिनकी साल 2026 में शादी होने की संभावना अधिक है.अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology के अनुसार, साल 2026 में मूलांक 3, 4, 6 और 9 वालों की शादी होने की संभावना अधिक है.
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30):
साल 2026 में मूलांक 3 वालों की शादी होने के योग प्रबल हैं. इस मूलांक के जहां कुछ लोगों की लव मैरिज होगी, वहीं कई लोग अरेंज मैरिज भी कर सकते हैं.
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31):
मूलांक 4 वालों को साल 2026 खत्म होने से पहले अपना हमसफर मिल सकता है. उम्मीद है कि आपकी अरेंज मैरिज होगी. हालांकि, शादी से पहले जीवनसाथी आपका बहुत अच्छा दोस्त बनेगा, जिससे रिश्ता ज्यादा मजबूत होगा और वक्त के साथ गहरा होता चला जाएगा.
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24):
साल 2026 खत्म होने से पहले मूलांक 6 के लोग शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं. उम्मीद है कि आपकी लव मैरिज होगी. हालांकि, अपने प्यार को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी.
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27):
मूलांक 3, 4 और 6 के अलावा मूलांक 9 वालों की भी साल 2026 खत्म होने से पहले शादी होने के योग हैं. उम्मीद है कि मूलांक 9 के अधिकतर लोगों की लव मैरिज होगी.



